गड़हनी: गड़हनी में बिजली विभाग ने 8 घंटे में बदल दिया ट्रांसफार्मर
नगर पंचायत गड़हनी स्थित राजा मार्केट में बिजली विभाग के द्वारा मात्र 8 घंटे में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया जो एक बड़ी बात है। इसके लिय उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मियों व पदाधिकारियों को बधाई दिया है। साथ ही कहा कि ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया होता तो इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को पसीना छूट जाता और काफी परेशानी का सामना करना पड़ता।