हज़ारीबाग: हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा! एक दिन में 157 चालान, शहरभर में चला जागरूकता अभियान
हजारीबाग में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। एसपी के निर्देश पर शहरभर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं पीटीसी चौक पर विशेष वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट 113, ट्रिपल राइडिंग 25, मोबाइल इस्तेमाल करते हुए 7 और नो-पार्किंग में खड़े 12 वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा।