खरगोन। जिले के झिरन्या जनपद के ग्राम बिलखेड़ में जमीन के आपसी विवाद ने रविवार को एक बेहद खौफनाक और खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भीषण हिंसक झड़प में खुलेआम धारदार हथियार, लाठियां और तीर-कमान चले। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले संघर्ष में अड़ता जमरे (40) नामक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।