इंदौर: नगर निगम का बजट सम्मेलन आज, महापौर पुष्यमित्र भार्गव पेश करेंगे 8238 करोड़ का बजट
Indore, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर नगर निगम का बजट सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।जिसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रस्तावित 8238 करोड़ रुपये के बजट को पेश करेंगे। वही इस बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर दिया जाएगा, जिनमें नमामि गंगे योजना, स्टेडियम निर्माण और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्षमता बढ़ाने जैसे कार्य शामिल हैं। इस सम्मेलन में वन नेशन, वन इलेक्शन का मुद्दा रहेगा।