फारबिसगंज: जुम्मन चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश
फारबिसगंज के जुम्मन चौक पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इस घटना में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग की.