फारबिसगंज: समौल में एक युवक को स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में जम कर पिटाई कर दी,जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल, इलाज जारी
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के समौल में एक युवक को स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी के आरोप में जम कर पिटाई कर दी, जिससे आरोपी युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल आरोपी युवक का इलाज किया जा रहा है.