फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 43 लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया.
सिमराहा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 मानिकपुर चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सिमराहा पुलिस ने मारुति वैगन मैं छुपा कर ले जाए जा रहे 43 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया. सिमराहा थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान अररिया की और से फारबिसगंज की तरफ जाती हुई एक मारुति वैगन को पुलिस ने रोक जिस से शराब बरामद किया गया.