लेवा गांव में पिता की तेरहवीं के दिन दबंगों ने बेटे विकास पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। विरोध करने पर परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए। ग्रामीणों ने मौके पर एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पूरे गांव में पुलिस बल तैनात कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीओ रविकांत गौड़ ने कहा कि सभी दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।