बागपत: कोर्ट रोड पर फर्जी डॉक्टर के खेल का मामला, युवक ने CMO से कार्रवाई की मांग की
बागपत शहर के कोर्ट रोड निवासी एडवोकेट दानिश ने मंगलवार को करीब दोपहर 2:30 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर इलाके में चल रहे एक फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दानिश का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहा है और खुलेआम दवाइयां दे रहा है, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़