तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 12, 2026
तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में झगड़ा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम कनोना व ग्राम प्यान कला में चार लोग झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।