माण्डलगढ़: मांडलगढ़ जेल परिसर में सफाई अभियान चलाया गया, झाड़-झंखाड़ हटाए गए
मांडलगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 स्थित जेल परिसर में आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जेल प्रशासन एवं वार्डवासियों की मांग पर परिसर में फैले झाड़-झंखाड़ और गंदगी को हटाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। सफाई अभियान के दौरान पूर्व पार्षद अनिता सुराणा, जेलर फकीर मोहम्मद सहित वार्ड 3 के कई नागरिक मौजूद रहे।