बेरमो: बोकारो थर्मल के प्रतिभा खोज क्लब ने दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया, बच्चों ने लिया अनुभव का आनंद
Bermo, Bokaro | May 21, 2026 बेरमो अंतर्गत प्रतिभा खोज क्लब बोकारो थर्मल द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय समर कैंप के तहत आज गुरुवार को बच्चों ने जमकर मजे किया। समर कैंप के हिस्से के रूप में आज सभी बच्चों को स्विमिंग (तैराकी) और जल क्रीड़ा विहार (वाटर स्पोर्ट्स) का लुत्फ उठाने का मौका मिला।