गुरुग्राम: अर्जुन मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रवक्ता यशपाल बतरा ने सुना 'मन की बात' कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अर्जुन नगर स्थित भाजपा अर्जुन मंडल के उपाध्यक्ष नितिन मलिक के आवास पर सुना गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों एवं नीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।