गुरुग्राम: पृथ्वी दिवस पर विशेष अभियान: दो स्कूलों में दाना-पानी के नेस्ट लगाए गए और बर्ड फीडर बनाना सिखाया गया
नवकल्प फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों में पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस सप्ताह भर के कार्यक्रम के तहत, फाउंडेशन ने सेक्टर 45 स्थित राव रामसिंह पब्लिक स्कूल और सोहना रोड के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।