नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले से सांभर की हुई मौत, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव चमरौवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक सांभर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना गांव निवासी जितेन्द्र सिंह के खेत पर हुई, जहां सांभर कुत्तों से बचने की कोशिश करता रहा लेकिन हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल सांभर।