कुटुंबा: दुधमी बधार की आग ने सुही तक मचाया कहर, तीन दर्जन किसानों को हुआ भारी नुकसान
औरंगाबाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फसल कटनी के बाद अगलगी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गुरुवार दोपहर दुधमी गांव के बधार में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते सुही गांव तक फैल गई। इस भीषण अगलगी में दो गांवों के तीन दर्जन से अधिक किसानों का पुआल, गेहूं के बोझे और पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है।