होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के होटल-रेस्टोरेंटों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया औचक निरीक्षण लिए नमूने
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को शहर के होटल एवं रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार ने होटल वाटिका पैलेस से पनीर, मूंगफली दाना और बेसन तथा ओशीन रेस्टोरेंट से पनीर व मैदा के नमूने जांच के लिए लिए। निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नोटिस जारी किये।