बिहार: हरनौत के उप-प्रमुख पद के चुनाव के लिए अनुमंडल कार्यालय में हुई वोटिंग, नए उप-प्रमुख बने प्रमोद राम
Bihar, Nalanda | Apr 13, 2024 बिहारशरीफ अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को हरनौत उप-प्रमुख पद के चुनाव के लिए वोटिंग कराई गई, जिसमें प्रमोद राम ने जीत हासिल की। दो माह पूर्व उप-प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसको लेकर अनुमंडल कार्यालय में वोटिंग कराई गई। वोटिंग के दौरान प्रमोद राम को 12 मत प्राप्त हुए जबकि पूर्व उप-प्रमुख को 10 मत मिले।