विभूतिपुर: विभूतिपुर विधायक की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनेंगे
विभूतिपुर विधायक कॉ अजय कुमार के अनुशंसा पर एक बार फिर 15 स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। विधायक द्वारा जारी सूची के अनुसार आलमपुर कोदरिया, वाजिदपुर बम्मैया, बेलसंडी तारा, भरपुरा, भुसबर, विभूतिपुर पूरब, चकहबीब, चोरा टभका, देसरी, गंगौली, सुरौली, टभका, वाजिदपुर बम्मैया, बुलाकीपुर एवं रामपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बनेगा।