विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर वार्ड 9 निवासी शिक्षक भोला प्रसाद सिंह का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया, शोक की लहर है
आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 09 निवासी शिक्षक भोला प्रसाद सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत शिक्षक अपने कुशल व्यवहार, शांत स्वभाव और बच्चों को पढ़ाने की शैली सभी को लेकर लोगों बीच चर्चित हस्तियों में गिने जाते थे। बुजुर्ग होते हुए भी युवा जोश के साथ हर समय उपस्थिति देते रहे।