विभूतिपुर: विभूतिपुर में कापन गैस एजेंसी के पास सड़क हादसा, बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल, रेफर
कापन गैस एजेंसी के समीप मोटर चालित ठेला एवं बाइक सवार के बीच सोमवार को टक्कर हो गया। जिससे बाइक सवार दो छात्र जख्मी हो गया स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज हुआ। दोनों छात्र का पहचान सुरौली निवासी महेश मिश्र के 20 वर्षीय पुत्र कृष्ण मिश्र एवं विजय दास के 24 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई।