बनमनखी: चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकमका ओपी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के बेलतरी निवासी पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जानकीनगर के अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चकमका ओपी पुलिस द्वारा चकमका में नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार