चांपा: करनौद गांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 14 यात्रियों को आई गंभीर चोट, घायलों को ले जाया गया
जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव में यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी. हादसे में 14 यात्री को गंभीर चोट आई थी और सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. बस कोरबा से सराईपाली जा रही थी. तभी करनौद गांव पहुंची हुई थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी.