कोंडागांव: कोंडागांव जिले में बिहान से बदली ग्राम गट्टीपलना की सिदाय नेताम की जिंदगी, बनीं सफल कृषक उद्यमी
कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर फरसगांव विकासखंड के ग्राम गट्टीपलना की श्रीमती सिदाय नेताम ने गृहिणी से सफल कृषक उद्यमी तक का सफर तय किया है। आज बुधवार शाम 5 बजे विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार ‘शिव शक्ति स्व-सहायता समूह’ से जुड़कर उन्हें 50 हजार रुपये की बैंक सहायता मिली, जिससे उन्होंने आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रिप इरिगेशन.