स्याना: नगर के बुगरासी मार्ग स्थित कान्हा गौशाला का नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Siyana, Bulandshahr | Jul 10, 2026
नगर के बुगरासी मार्ग स्थित कान्हा गौशाला का नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सेवा राम राजभर ने निरीक्षण कर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी कान्हा गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गोवंशों के रखरखाव, खान-पीन व अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच पड़ताल की। वहीं निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मियों से साफ -सफाई की भी बात कही।