दुमका: श्री अमडा स्थित विशिष्ट दत्तक केंद्र में रहने वाली एक बच्ची की PJMCH में इलाज के दौरान हुई मौत
Dumka, Dumka | Mar 31, 2024 दुमका के श्री अमड़ा स्थित विशिष्ट दत्तक केंद्र में रहने वाली एक बच्ची की इलाज के दौरान फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। शनिवार की शाम बच्ची को सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे PJMCH में भर्ती कराया गया था। आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया उसके बाद शव विशिष्ट दत्तक केंद्र के हवाले कर दिया गया।