सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में हॉस्टल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार टांडा रतना पंचायत में हॉस्टल जा रही छात्रा के साथ एक मनचले युवक ने अश्लील हरकत की। आरोपी ने पीछे से छात्रा को पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह घबरा गई और शोर मचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।