मखदुमपुर: टेहटा पुलिस ने शराब के साथ चार कारोबारियों को किया गिरफ्तार
टेहटा थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शनिवार के दिन 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि पुलिस टीम बाईपास सड़क पर नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान सरेन मोड़ के समीप संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने कार्रवाई करते पकड़ा गया है।