अगिआंव: चौकीदार के साथ मारपीट मामले में अजीमाबाद थाना में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Agiaon, Bhojpur | Sep 21, 2024 अजीमाबाद थाना के एक चौकीदार के साथ चिल्हर गांव के समीप दो लोगो ने अचानक घेर कर गाली गलौज दिया और मारपीट कर जख़्मी कर दिया। चौकीदार ने थाना को सूचना दी ,पुलिस जबतक पहुँचती दोनो वहाँ से फरार हो गए थे। मारपीट को ले ताराचक निवासी लक्की कुमार व चिल्हर निवासी प्रिंस कुमार को आरोपी बनाते हुये प्राथमिकी दर्ज की गई है। बता दे कि चैकीदार बड़गांव निवासी प्रयाग यादव है।