अगिआंव: खेढ़ी से 60 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Sep 23, 2024 नारायणपुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। धंधेबाज देशी शराब लेकर कही बेचने जा रहा था कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर पीछा कर बाईक के साथ दबोच लिया। धंधेबाज गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा निवासी सुभाष यादव बताया जा रहा है। इनके खिलाफ मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।