भोरे: कल्याणपुर गांव में मां-बेटी से मारपीट, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में दो लोगों ने मां बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस प्राथमिकी कर छानबीन करने में जुट गई है। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल्लाह की पत्नी मेहरून नेसा ने आरोप लगाया है कि मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच गांव के ही शैला खातून और अजीम मियां लाठी डंडे से लैस होकर पीटने लगे।