कहरा: सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के 52 चयनित परिवार के बीच समाहरणालय में चेक किए गए वितरित,DM रहे मौजूद
Kahara, Saharsa | Jan 12, 2024 समाहरणालय में जिलाधिकारी वैभव चौधरी की उपस्थिति में आज बिहार सरकार की सतत जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के 52 चयनित परिवारों के बीच आरंभिक पूंजी के रूप में कुल 26 लाख 10 हजार का चेक वितरण किया गया।इससे पूर्व इन चयनित परिवार को उनकी क्षमता व रुचि के आधार पर प्रशिक्षण दिए गए थे।जिलाधिकारी के अनुसार जीविका दीदी को स्वावलंबी बनाने में यह योजना मिल का पत्थर साबित होगा।