कहरा: आपसी विवाद में हुई मारपीट में महिला जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती,घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बेला गांव का
Kahara, Saharsa | Jan 11, 2024 यह सहरसा सदर अस्पताल स्थित मरीज वार्ड है जहां आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी महिला को भर्ती करवाया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है घटना के बावत जख्मी के परिजनों ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर जगन्नाथ महतो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रड एवं लाठी से मारकर महिला प्रमिला देवी को जख़्मी कर दिया। जिसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहाँ इलाज इसका इलाज चल रहा है।