कलान: कलान में BRC परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट
शाहजहांपुर के थाना कलान क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमनगला में कार्यरत शिक्षक नरेन्द्र प्रसाद यादव की मोटरसाइकिल BRC कलान परिसर से चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को जनसंख्या प्रशिक्षण के दौरान दोपहर करीब 2 बजे से 3 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति उनकी UP27Y4762 नंबर की HF Deluxe बाइक ले उड़ा।