तोकापाल: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टर कॉलोनी में चोरों ने 5 घरों में लगाई सेंध, लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में गुरुवार शुक्रवार मध्यरात्रि लगभग 1 बजे चोरों ने डॉक्टर कॉलोनी में एक साथ पांच घरों को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही परपा पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस डॉक्टरों से बयान ले रही है और चोरी हुए सामानों का आंकलन कर रही है।