मेरठ: मेरठ में इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव के दौरान पिता-पुत्र हुए घायल, फायरिंग का भी आरोप
Meerut, Meerut | Dec 12, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित खुशहालनगर में इंस्टाग्राम पर कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। तभी एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसके चलते इलाके में भगदड़ मच गई।