मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से पन्नी बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ नष्ट
Meerut, Meerut | Dec 12, 2024 मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के मोहकमपुर में बुधवार देर रात एक पन्नी बनाने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे इलाके में अफरा तफरी मच गई सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गनी मत रही की कोई हताहत नहीं हुई लेकिन आग में लाखों का माल जल कर राख हो गया