मेरठ: जानी खुर्द में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Dec 12, 2024 मेरठ में जानी खुर्द क्षेत्र में बुधवार देर शाम मेरठ-बागपत मार्ग स्थित ग्रीन लीफ रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।