सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित आश्रम में विवाद के बाद सेवक भरत की इलाज के दौरान मौत, आरोप है कि लोहे की रॉड से किया गया हमला
अंबाला रोड स्थित आसाराम आश्रम में रहने वाले एक सेवक भरत की इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भरत (मूल निवासी ओडिशा) काफी समय से आश्रम में सेवक के रूप में रह रहा था। दो दिन पहले आश्रम में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और आरोप है कि इसी दौरान गौरव नामक युवक ने भरत के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।