इगलास: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला दर्ज
Iglas, Aligarh | May 21, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति दिव्यांग है। इसी बात का फायदा उठाकर परिवार के कुछ लोग उन्हें प्रताड़ित करते रहते हैं। पांच मई की सुबह दंपती पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गए थे।तभी गांव के मनोहर, वीरेंद्र ने गाली-गलौच शुरू कर दी।विरोध करने पर आशा देवी, मीना,कंचन सिंह,गौरव,विकास,हरेंद्र व ज्योति समेत सभी ने मिलकर की मारपीट।