इमामगंज: इमामगंज थाना पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास के मामले में फरार एक आरोपी गिरफ्तार
Imamganj, Gaya | Oct 17, 2025 इमामगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शुक्रवार शाम 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात करीब 10 बजे आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।