मोदीनगर: निवाड़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पड़ोसी दुकानदार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, पुलिस को शिकायत दी
निवाड़ी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि वह पड़ोस में एक दुकानदार से सामान लेने गई थी दुकानदार ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद महिला अपने पति को बुला कर ले आई। आरोप है कि आरोपी पक्ष मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस का कहना है दोनों तरफ से शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।