मोदीनगर: निवाड़ी में पुरानी रंजिश में सरिया मारकर किशोर का सिर फोड़ कर घायल करने के मामले में युवक की उपचार के दौरान मौत हुई।
पैंगा मार्ग निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि कुछ दबंग उनसे रंजिश रखते है। उनका पुत्र अभिषेक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान दबंगों ने मौका देखकर रास्ते में अभिषेक पर सरिया से हमला बोल दिया। सरिया लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर गिर गया। अभिषेक को मेरठ रेफर कर दिया गया। अभिषेक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने धारा में बदलाव किया।