पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जीएमसीएच में गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | Jun 29, 2026
पूर्णिया जीएमसीएच में गार्ड की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला उलझ गया है। पत्नी और मृतक के भाई एक-दूसरे पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के बैरगाछी गांव वार्ड 1 की है।मृतक की पहचान 35 वर्षीय यशवंत पासवान उर्फ नेहरू के रूप मे हुई है