Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

रतलाम : जर्जर 4 मंजिला मकान गिरा, 4 बजे ही किरायेदार छात्रों ने किया था खाली

Ratlam Nagar, Ratlam | Oct 3, 2021

MORE NEWS

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित

बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखें : सीएमएचओ

विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष का नारा "जब तक बच्चों में हो सही अंतर, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल " निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र वीरिया खेड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा  ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पहला बच्चा शादी के 2 साल बाद और पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर रखने के संबंध में परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों को अपनाने की दिशा में दंपतियों को प्रेरित किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधन के रूप में रतलाम जिले में नए साधन इंप्लांट उपलब्ध है ,  जिसकी बाजार में कीमत लगभग 8 हजार रुपए है,   जिला चिकित्सालय रतलाम और मेडिकल कॉलेज रतलाम  में इसकी निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है। परिवार कल्याण के स्थाई साधन अर्थात ऑपरेशन के संबंध में सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने अनुरोध किया कि परिवार कल्याण स्थाई ऑपरेशन करने के लिए दूसरे बच्चे की आयु कम से कम 9 माह हो, और बच्चे को खसरे का टीका लगवाने के बाद ही स्थाई साधन के रूप में सोचना चाहिए। अस्थाई साधन के रूप में साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया , माला एन, और पी पी आई यू सी डी, निरोध की सेवाएं सहज रूप में उपलब्ध है। सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि  क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताएं , एएनएम सुपरवाइजर, एल एच वी आदि कार्यक्रम के दौरान 18 जुलाई तक घर-घर संपर्क करें एवं योग्य दंपतियों को अस्थाई साधनों की पूरी जानकारी देकर शंका समाधान करें। पी एस आई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री केवल कुमार सिसोदिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधनों के उपयोग इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य महिला नसबंदी ऑपरेशन करने पर 2000 रुपए की राशि, प्रसव के 7 दिन के भीतर नसबंदी ऑपरेशन करने पर 3000 रूपये की राशि, पुरुष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये की राशि, प्रसव पश्चात आईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, गर्भपात पश्चात आई यू सी डी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100  रुपए की राशि हितग्राही को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन 3 महीने के अंतर पर चार बार लगवा कर 3 साल तक गर्भधारण से बचा जा सकता है, यह इंजेक्शन लगवाने में आसान होने के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर तथा एनीमिया से भी बचाव करता है, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। कार्यशाला के दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव बोरीवाल, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, एन एम ए श्री शरद शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, बी ई ई श्रीमती इशरत जहां सैयद , श्री लोकेश वैष्णव, श्री सुरेश जोशी, श्री विकास पटेल, श्री नरेंद्र कछावा, शहरी क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर,  एएनएम , एल एच वी, शहरी आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में हुई जागरूकता गतिविधियां आयोजित बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखें : सीएमएचओ विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर रतलाम जिले के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष का नारा "जब तक बच्चों में हो सही अंतर, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल " निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के संबंध में जिला प्रशिक्षण केंद्र वीरिया खेड़ी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत पहला बच्चा शादी के 2 साल बाद और पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम 3 साल का अंतर रखने के संबंध में परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों को अपनाने की दिशा में दंपतियों को प्रेरित किया जाए। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधन के रूप में रतलाम जिले में नए साधन इंप्लांट उपलब्ध है , जिसकी बाजार में कीमत लगभग 8 हजार रुपए है, जिला चिकित्सालय रतलाम और मेडिकल कॉलेज रतलाम में इसकी निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है। परिवार कल्याण के स्थाई साधन अर्थात ऑपरेशन के संबंध में सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने अनुरोध किया कि परिवार कल्याण स्थाई ऑपरेशन करने के लिए दूसरे बच्चे की आयु कम से कम 9 माह हो, और बच्चे को खसरे का टीका लगवाने के बाद ही स्थाई साधन के रूप में सोचना चाहिए। अस्थाई साधन के रूप में साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया , माला एन, और पी पी आई यू सी डी, निरोध की सेवाएं सहज रूप में उपलब्ध है। सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताएं , एएनएम सुपरवाइजर, एल एच वी आदि कार्यक्रम के दौरान 18 जुलाई तक घर-घर संपर्क करें एवं योग्य दंपतियों को अस्थाई साधनों की पूरी जानकारी देकर शंका समाधान करें। पी एस आई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री केवल कुमार सिसोदिया ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के अस्थाई साधनों के उपयोग इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई ने बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य महिला नसबंदी ऑपरेशन करने पर 2000 रुपए की राशि, प्रसव के 7 दिन के भीतर नसबंदी ऑपरेशन करने पर 3000 रूपये की राशि, पुरुष नसबंदी कराने पर 3000 रूपये की राशि, प्रसव पश्चात आईयूसीडी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, गर्भपात पश्चात आई यू सी डी लगवाने पर 300 रुपए की राशि, अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपए की राशि हितग्राही को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन 3 महीने के अंतर पर चार बार लगवा कर 3 साल तक गर्भधारण से बचा जा सकता है, यह इंजेक्शन लगवाने में आसान होने के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर तथा एनीमिया से भी बचाव करता है, परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाएं पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। कार्यशाला के दौरान शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक डॉ गौरव बोरीवाल, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, एन एम ए श्री शरद शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, बी ई ई श्रीमती इशरत जहां सैयद , श्री लोकेश वैष्णव, श्री सुरेश जोशी, श्री विकास पटेल, श्री नरेंद्र कछावा, शहरी क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर, एएनएम , एल एच वी, शहरी आशा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देश से बाजना में हुआ विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित

4741 लंबित प्रकरणों में का हुआ निराकरण

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश से जनपद पंचायत बाजना में विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 15 पंचायत की ग्राम स्तर पर नवीन लंबित दावे, पुनः परीक्षण के लंबित दावे व सीएफआरआर के दावों पर सहित 4741 लंबित प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

साथ ही सहायक आयुक्त श्रीमती डॉ प्रियंका राय द्वारा बाजना क्षेत्र की विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण किया गया। राजापुरा माताजी में जनजाति कार्य द्वारा संचालित आश्रम शाला में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर  मध्यान्ह भोजन भी किया गया।
#JanSampark #ratlam

कलेक्टर श्रीमती सिंह के निर्देश से बाजना में हुआ विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित 4741 लंबित प्रकरणों में का हुआ निराकरण कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश से जनपद पंचायत बाजना में विशेष वन अधिकार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 15 पंचायत की ग्राम स्तर पर नवीन लंबित दावे, पुनः परीक्षण के लंबित दावे व सीएफआरआर के दावों पर सहित 4741 लंबित प्रकरणों में कार्यवाही की गई। साथ ही सहायक आयुक्त श्रीमती डॉ प्रियंका राय द्वारा बाजना क्षेत्र की विभिन्न छात्रावासों एवं विद्यालयों का औपचारिक निरीक्षण किया गया। राजापुरा माताजी में जनजाति कार्य द्वारा संचालित आश्रम शाला में मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन भी किया गया। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

हरथली एवं तितरी में टीकाकरण दिवस का संयुक्त विभागीय निरीक्षण

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के हरथली एवं तितरी ग्रामों में आयोजित टीकाकरण दिवस  ( ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन ने सत्र स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं रिकॉर्ड का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। एएनएम द्वारा संधारित एएनसी रजिस्टर एवं रिकॉर्ड की जांच की गई, वहीं आशा कार्यकर्ताओं की डायरी का भी अवलोकन कर उसे पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ डॉ. वाडिया ने निर्देशित किया कि सभी  केंद्रों पर प्रसव पूर्व जांच हेतु टेबल, फुट स्टेप स्टूल, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए दरी, हीमोग्लोबिन जांच, गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज जांच, फोलिक एसिड, आयरन (लाल, नीली एवं गुलाबी) तथा कैल्शियम की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की संपूर्ण प्रसवपूर्व जांच  कर हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान एवं आवश्यक प्रबंधन किया जाए।

वर्षा ऋतु को देखते हुए दस्त रोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक केंद्र पर ओ आर एस कॉर्नर स्थापित करने तथा ओ आर एस एवं जिंक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण सत्र स्थल तक लाने, समय पर गर्भावस्था पंजीकरण करने तथा सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, वजन मापन, वृद्धि निगरानी एवं टीकाकरण रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला अथवा बच्चा टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

सी एम एच ओ द्वारा बताया गया कि 14 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगे। साथ ही डी एस एस टूल के माध्यम से पाँच वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित (सेम) बच्चों की सक्रिय पहचान कर चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों का समय पर रेफरल एवं संस्थागत उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल उज्जैन संभाग के संभागीय समन्वयक आशीष पुरोहित, लोकेश वैष्णव, सैय्यद अली एवं सुरेश पाठक उपस्थित रहे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

हरथली एवं तितरी में टीकाकरण दिवस का संयुक्त विभागीय निरीक्षण गर्भवती महिलाओं व बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त दल ने गुरुवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के हरथली एवं तितरी ग्रामों में आयोजित टीकाकरण दिवस ( ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस) का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन ने सत्र स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं रिकॉर्ड का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए। एएनएम द्वारा संधारित एएनसी रजिस्टर एवं रिकॉर्ड की जांच की गई, वहीं आशा कार्यकर्ताओं की डायरी का भी अवलोकन कर उसे पूर्ण एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. वाडिया ने निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर प्रसव पूर्व जांच हेतु टेबल, फुट स्टेप स्टूल, पीने के पानी की व्यवस्था, बैठने के लिए दरी, हीमोग्लोबिन जांच, गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज जांच, फोलिक एसिड, आयरन (लाल, नीली एवं गुलाबी) तथा कैल्शियम की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला की संपूर्ण प्रसवपूर्व जांच कर हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान एवं आवश्यक प्रबंधन किया जाए। वर्षा ऋतु को देखते हुए दस्त रोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक केंद्र पर ओ आर एस कॉर्नर स्थापित करने तथा ओ आर एस एवं जिंक की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण सत्र स्थल तक लाने, समय पर गर्भावस्था पंजीकरण करने तथा सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, वजन मापन, वृद्धि निगरानी एवं टीकाकरण रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला अथवा बच्चा टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। सी एम एच ओ द्वारा बताया गया कि 14 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त रूप से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करेंगे। साथ ही डी एस एस टूल के माध्यम से पाँच वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित (सेम) बच्चों की सक्रिय पहचान कर चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों का समय पर रेफरल एवं संस्थागत उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, न्यूट्रीशनल इंटरनेशनल उज्जैन संभाग के संभागीय समन्वयक आशीष पुरोहित, लोकेश वैष्णव, सैय्यद अली एवं सुरेश पाठक उपस्थित रहे। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक संपन्न

योजना अंतर्गत दुर्घटना के मामलों में 7 दिन तक भर्ती रहने पर डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार

 कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत एवं सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा की उपस्थिति में आयोजित की गई।  बैठक में प्रस्तुतिकरण के दौरान डीआईओएनआईसी श्री श्रेय भावसार एवं डीएएमएनआईसी श्री रोहित भट्ट ने बताया कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना के मामलों में पीड़ित व्यक्ति को 7 दिन तक भर्ती रहने पर डेढ़ लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत रतलाम जिले में अब तक 22 प्रकरणों में 4 लाख 13 हज़ार 465 रुपये की राशि की स्वीकृति जारी कर अस्पतालों के खाते में राशि जारी की जा चुकी है। योजना में रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों को इन इंपैनल्ड किया जा चुका है। निजी अस्पतालों के अंतर्गत रतलाम जिले के आरोग्यं हॉस्पिटल कॉलेज रोड रतलाम, आशीर्वाद नर्सिंग होम काटजू नगर रतलाम, आयुष्मान सुपर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल महू रोड रतलाम, श्रद्धा हॉस्पिटल काटजू रोड रतलाम, केके शाह हॉस्पिटल काटजू नगर रतलाम, शंकुश हॉस्पिटल महू रोड रतलाम, जीडी हॉस्पिटल 80 फीट रोड रतलाम, जैन दिवाकर श्री अरविंदो हॉस्पिटल सागोद रोड रतलाम, राघव न्यूरो ट्रॉमा सेंटर सैलाना रोड रतलाम, सरदार पटेल हॉस्पिटल एडं रिसर्च सेंटर जावरा को इंपैनल्ड किया जा चुका है। बैठक के दौरान एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने जिले के सभी अस्पताल प्रबंधकों को योजना अंतर्गत इंपैनलमेंट हेतु आवेदन करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान बताया गया कि दुर्घटना होने के 24 घंटे की अवधि में अस्पताल में एडमिशन लिया जाना अनिवार्य है, योजना के अंतर्गत उपचार संबंधी राशि जारी करने संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई, योजना में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, सभी प्रबंधकों को प्री अप्रूवल की कार्रवाई करने तथा हर दुर्घटना प्रकरण में पीड़ितों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई, श्री आनंदीलाल जैन, पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित निजी अस्पतालों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।
#JanSampark #ratlam

पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक संपन्न योजना अंतर्गत दुर्घटना के मामलों में 7 दिन तक भर्ती रहने पर डेढ़ लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार न्यू कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पीएम राहत योजना के संबंध में निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत एवं सीएमएचओ डॉ किरण वाडिवा की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुतिकरण के दौरान डीआईओएनआईसी श्री श्रेय भावसार एवं डीएएमएनआईसी श्री रोहित भट्ट ने बताया कि पीएम राहत योजना के अंतर्गत दुर्घटना के मामलों में पीड़ित व्यक्ति को 7 दिन तक भर्ती रहने पर डेढ़ लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार प्रदान किया जाता है। योजना के अंतर्गत रतलाम जिले में अब तक 22 प्रकरणों में 4 लाख 13 हज़ार 465 रुपये की राशि की स्वीकृति जारी कर अस्पतालों के खाते में राशि जारी की जा चुकी है। योजना में रतलाम जिले के मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय एवं सिविल अस्पताल सहित अन्य शासकीय अस्पतालों को इन इंपैनल्ड किया जा चुका है। निजी अस्पतालों के अंतर्गत रतलाम जिले के आरोग्यं हॉस्पिटल कॉलेज रोड रतलाम, आशीर्वाद नर्सिंग होम काटजू नगर रतलाम, आयुष्मान सुपर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल महू रोड रतलाम, श्रद्धा हॉस्पिटल काटजू रोड रतलाम, केके शाह हॉस्पिटल काटजू नगर रतलाम, शंकुश हॉस्पिटल महू रोड रतलाम, जीडी हॉस्पिटल 80 फीट रोड रतलाम, जैन दिवाकर श्री अरविंदो हॉस्पिटल सागोद रोड रतलाम, राघव न्यूरो ट्रॉमा सेंटर सैलाना रोड रतलाम, सरदार पटेल हॉस्पिटल एडं रिसर्च सेंटर जावरा को इंपैनल्ड किया जा चुका है। बैठक के दौरान एडीएम श्री बृजेंद्र कुमार रावत ने जिले के सभी अस्पताल प्रबंधकों को योजना अंतर्गत इंपैनलमेंट हेतु आवेदन करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान बताया गया कि दुर्घटना होने के 24 घंटे की अवधि में अस्पताल में एडमिशन लिया जाना अनिवार्य है, योजना के अंतर्गत उपचार संबंधी राशि जारी करने संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई, योजना में पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, सभी प्रबंधकों को प्री अप्रूवल की कार्रवाई करने तथा हर दुर्घटना प्रकरण में पीड़ितों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ राजेश मंडलोई, श्री आनंदीलाल जैन, पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित निजी अस्पतालों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ

200 सीटों के साथ 1 से 5 तक की कक्षाएं होगी संचालित

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से नागदा एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

विद्यालय में प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था के अनुसार कुल 200 सीटों पर अध्ययन प्रारंभ होगा। इनमें 25 प्रतिशत सीटों पर शिक्षा का अधिकार आरटीई के अंतर्गत पात्र बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा आगामी 3 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विद्यालय देशभर में एक समान पाठ्यक्रम, उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा।

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से विशेष रूप से ऐसे परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिनका स्थानांतरण विभिन्न स्थानों पर होता रहता है। पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रह सकेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का सशक्त माध्यम है। नागदा को मिली यह सौगात आने वाले वर्षों में क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।

शुभारंभ अवसर पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री
गौतम टेंटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय, खाचरोद विधायक श्री तेज बहादुर सिंह, घटिया विधायक श्री सतीश मालवीय, बडनगर विधायक श्री जितेंद्र पंडिया, श्री राजेश धाकड़, श्री प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री आशीष सिंह,एडीजी श्री राकेश गुप्ता,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय उज्जैन  श्री मुकेश कुमार मीणा भी मौजूद थे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा को दी केंद्रीय विद्यालय की सौगात, किया शुभारंभ 200 सीटों के साथ 1 से 5 तक की कक्षाएं होगी संचालित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा में केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से नागदा एवं आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी। विद्यालय में प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं संचालित होंगी। प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों के प्रवेश की व्यवस्था के अनुसार कुल 200 सीटों पर अध्ययन प्रारंभ होगा। इनमें 25 प्रतिशत सीटों पर शिक्षा का अधिकार आरटीई के अंतर्गत पात्र बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा आगामी 3 अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित विद्यालय देशभर में एक समान पाठ्यक्रम, उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता और आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के बौद्धिक, सामाजिक, नैतिक एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के लिए मजबूत आधार प्राप्त होगा। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से विशेष रूप से ऐसे परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जिनका स्थानांतरण विभिन्न स्थानों पर होता रहता है। पूरे देश में एक समान पाठ्यक्रम होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के जारी रह सकेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि अनुशासन, उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का सशक्त माध्यम है। नागदा को मिली यह सौगात आने वाले वर्षों में क्षेत्र के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगी। शुभारंभ अवसर पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेंटवाल, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय, खाचरोद विधायक श्री तेज बहादुर सिंह, घटिया विधायक श्री सतीश मालवीय, बडनगर विधायक श्री जितेंद्र पंडिया, श्री राजेश धाकड़, श्री प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्री आशीष सिंह,एडीजी श्री राकेश गुप्ता,कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय उज्जैन श्री मुकेश कुमार मीणा भी मौजूद थे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026