फतेहपुर: गाजीपुर में चंगाई सभा की आड़ में धर्मपरिवर्तन, पुलिस फोर्स ने हिंदू संगठन के लोगों का आक्रोश देख कार्रवाई में जुटी
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि चंगाई सभा की आड़ में गरीब लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई।