सीतापुर: खैराबाद में मैरिज लॉन से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद किया, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
जनपद के खैराबाद इलाके में शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए मैरिज लॉन में आए एक व्यक्ति की चोरों के द्वारा बाइक चुरा ली गई थी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी की बाइक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जा रही है।