चूरू: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Churu, Churu | May 14, 2026 चूरू। मौसम केंद्र जयपुर ने चेतावनी जारी कर चूरू, सीकर, झुंझुनू सहित 9 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व गरज-चमक की संभावना जताई है। चूरू में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने बताया कि अचानक मेघ गर्जन की गतिविधियां हो सकती हैं।