जबलपुर: खाकी की नाक के नीचे 'खुफिया सुराख': गढ़ा थाने के पास 24 घंटे शराब दुकान से शराब की बिक्री, वीडियो वायरल
संस्कारधानी के गढ़ा क्षेत्र में कानून के इकबाल को चुनौती देता एक अनोखा मामला सामने आया है। गढ़ा थाने से महज कुछ कदमों की दूरी पर स्थित त्रिपुरी शराब दुकान इन दिनों अपनी "विशेष सेवा" के लिए चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकान के शटर गिरने