हरदोई: हरदोई होकर चलेगी फिरोजपुर–पटना समर स्पेशल ट्रेन, जानें इसके दिन और समय
Hardoi, Hardoi | Apr 19, 2026 गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के संचालन का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में फिरोजपुर कैंट से पटना के बीच एक आरक्षित समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो हरदोई होकर गुजरेगी। इस ट्रेन के संचालन से खासतौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।